मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
02-Nov-2024 09:22 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां पटना में एक ASI ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित ट्रैफिक संचालन कार्यालय एकता भवन के बैरक में लाश मिली है।मौके पर सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत और FSL की टीम मौजूद है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान अजीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस लाइन में तैनात थे। जो आरा के रहने वाले थे। जहां बॉडी पड़ी है, वहां से सटे बहुत सारे बेड हैं। एक छत के नीचे कई पुलिस कर्मी रहते हैं। जहां उनका मृत शरीर पड़ा है वहां से सटे बहुत सारे बेड भी लगे हुए हैं। वहीं एक छत के नीचे कई पुलिसकर्मी भी रहते हैं।
अजीत सिंह भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी के बाद गांधी मैदान पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी। आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। बैरक में एक साथ बहुत सारे पुलिस कर्मी रहते हैं। उन सबों से पूछताछ कर मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। एफएसएल की टीम घटना स्थल की जांच कर रही है ताकि कारगर साक्ष्य जुटाए जा सकें। इससे पहले सीतामढ़ी में भी एक थानाध्यक्ष ने खुदकुशी कर ली थी। इंस्पेक्टर कुन्दन कुमार ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगा लिया था।