ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

पटना में अपराधियों ने सुबह-सुबह आरजेडी नेता को मारी गोली, इलाके में सनसनी

07-Jan-2022 11:13 AM

PATNA : पटना में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती दी है. आज सुबह-सुबह अपराधियों ने आरजेडी नेता को गोली मार दी है. गोलीबारी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. 


खबर के मुताबिक राजधानी के बेउर थाना क्षेत्र के हर्निचक में लालू राबड़ी सेवा संस्थान के मालिक को सड़क पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.


मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने लालू राबड़ी सेवा संस्थान के मालिक को शुक्रवार को निशाने पर लिया. जानकारी के अनुसार मुन्ना अपने मैरेज हॉल से स्विफ्ट डिजायर कार से कहीं जा रहे थे. इस बीच पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. 


इस गोली बारी की घटना में मुन्ना को दो गोली लगी है. फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई. इसका फायदा उठाकर बदमाश मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुन्ना को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


राजद नेता पर हमले की खबर मिलते ही बेउर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस का कहन है कि आरजेडी नेता पर हमले के पीछे क्या है वजह है इसको लेकर जांच की जा रही है. इसके साथ ही अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है.