ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

पटना में बेखौफ अपराधियों ने मचाया तांडव, PMCH में की छह राउंड फायरिंग

20-Jul-2024 07:44 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर जहां 19 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाई लेवल क्राइम मीटिंग की वही आज इंडिया गठबंधन ने इसके खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला। विपक्षी पार्टियों सरकार से क्राइम पर लगाम लगाने की मांग की। इसके बावजूद अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं इस बार अपराधियों ने पटना में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। 


इस वक्त बड़ी ख़बर पटना से सामने आई है जहां बेखौफ अपराधियों ने PMCH कैंपस में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीएमसीएच कैंपस में गोलीबारी की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी। लोग जान बचाकर इधर से उधर भागने लगे। मिली जानकारी के अनुसार पटना के बेखौफ अपराधियों ने पीएमसीएच कैंपस में 6 राउंड फायरिंग की। 


उस वक्त मरीज के परिजन भी कैंपस में थे। जैसे ही गोलीबारी हुई लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। वही फायरिंग करते हुए बदमाश मौके से फरार हो गये। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जहां से 3 खोखा बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में लगी है।