Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
24-Dec-2023 08:18 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है ऐसा लगता है कि इनको पुलिस का भी डर नहीं है। शायद यही कारण है कि अपराधी बेखौफ अपराध की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के दानापुर इलाके का है जहां अपराधियों ने 12 घंटे के भीतर तीन लोगों को गोली मार दी है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीसरे की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।
बिहार में अपराधियों का नंगा नाच जारी है। लगातार अपराध के सवालों पर बिहार पुलिस कटघरे में खड़ी है। पटना के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है एक ओर जहां वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक पर बैठक किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ अपराधी क्राइम की वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है। 12 घंटे में ही दानापुर अनुमंडल में तीन लोगों को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। जिसे लेकर क्षेत्र में एक ओर जहां भय का माहौल है वहीं दूसरी ओर पीड़ित के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
घटना के संबंध में दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि सभी मामलों की जांच की जा रही है। दानापुर अनुमंडल अंतर्गत मनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर इलाके में ललन ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि मृतक अपने वाहन को पार्किंग में लगा रहे थे इस दौरान पार्किंग विवाद को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहा सुनी हो गई मामला इतना बढ़ गया हथियारों से लैस अपराधी ने ललन ठाकुर को गोली मार दी।
जिसके बाद आनन फानन में घायल ललन ठाकुर को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर इलाके का है जहां कृषि फॉर्म के निकट धीरज नामक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली हाथ और पैर में लगी है। सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के अनुसार घायल धीरज का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। गोली हाथ और पैर में लगी है घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
तीसरी घटना शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढिबरा गांव की है जहां विनय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विनय कुमार पूर्व में हत्याकांड के आरोपी रहे हैं जो पिछले पांच वर्षों से जेल में थे ।अभी कुछ दिन पहले विनय कुमार जेल से बाहर आए थे पुलिस के अनुसार सभी मामलों में जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा।