1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
19-Dec-2023 01:10 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार तांडव मचा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर एक स्वतंत्रता सेनावी की पत्नी की जान ले ली। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश लूटपाट की नियत से घर में घुसे होंगे और विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी होगी।
दरअसल, बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार की देर रात लूटपाट के दौरान विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी है। मृतक महिला की पहचान दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या भगत की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है। ललिता देवी अपने घर में अकेली रहती थी। उनके बेटे रांची में रहते हैं और सेल्स टैक्स विभाग में अधिकारी हैं।
देर रात दो बदमाश दरवाजे से घर में दाखिल हुए और लूटपाट को अंजाम दिया। घर में रखे गहने और महिला के आभूण लेकर फरार हो गए। जल ललिता देवी ने विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी। महिला का खून से सना शव उसके कमरे में पलंग पर मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ऐसा लगता है कि लूटपाट के दौरान महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।