Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
26-Mar-2024 11:09 AM
By First Bihar
PATNA: पटना में देर रात करीब 1 बजे एक अनियंत्रित किया कंपनी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। रात अधिक होने के कारण इस घटना को किसी ने नहीं देखा। अहले सुबह जब लोग मोर्निंग वाक पर निकले तो उनकी नजर राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास एडवरटाइजिंग पोल पर पड़ी तो देखा कि कार दो पोल के बीच फंसी पड़ी है।
किया कंपनी की सफेद रंग की कार के आगे और पीछे पुलिस का स्टीकर लगा हुआ है। कार पर बिहार का रजिस्ट्रेशन नंबर BRO1FE/7544 लिखा हुआ है। कार पर लगे स्टीकर को देखकर लगता है कि कार किसी पुलिस कर्मी का है। बताया जाता है कि घटना देर रात एक बजे के आस-पास की है जब इनकम टैक्स गोलंबर की तरफ से एक बेलगाम कार राजवंशी नगर की ओर आ रही थी। गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी जिसके कारण कार सवार अनियंत्रित हो गया और कार डिवाइडर तोड़ते हुए एडवरटाइजिंग पोल के बीच में जाकर फंस गया।
बताया जाता है कि कार का एयरबैग खुला हुआ था। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को थाने पर ले गयी। पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार के मालिक से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गयी। इस घटना में किया कंपनी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसे देखकर लोग भी हैरान थे।



