ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें

Home / news / पटना में अमीनों पर लाठीचार्ज : अपनी मांग को लेकर सम्राट चौधरी के...

पटना में अमीनों पर लाठीचार्ज : अपनी मांग को लेकर सम्राट चौधरी के घर के बाहर बैठे थे धरना पर

18-Jun-2024 06:15 PM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। अपनी मांगों को लेकर भारी संख्या में अमीन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास का घेराव करने पहुंचे थे। उपमुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना पर बैठे अमीनों को पुलिस ने वहां से हटाने की कोशिश की। जब वे वहां से हटने को तैयार नहीं हुए तब पुलिस ने जबरन घसीटकर अमीनों को वहां से हटायाऔर इसके लिए लाठीचार्ज भी की गई। अमीनो को पुलिस ने खदेड़कर वहां से भगा दिया। इस दौरान सम्राट चौधरी के घर के पास अफरा-तफरी मच गयी। 


बता दें कि प्रदर्शनकारी अमीन के पद पर 4 साल पहले बहाल हुए थे। इन्हें सरकार ने संविदा पर बहाल किया था। लेकिन अब इन अमीनों को सरकार ने पदमुक्त कर दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विगत 13 जून को सभी जिले के डीएम को पत्र जारी कर कहा कि इन अमीनों से अब सेवा नहीं ली जाय। नीतीश सरकार के इस फैसले के खिलाफ अमीन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से इस आदेश को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के घर के बाहर सभी धरना पर बैठ गये और विरोध प्रदर्शन करने लगे। 


इससे पहले भू-राजस्व एवं निबंधन कार्यालय के बाहर भी इन्होंने प्रदर्शन किया। फिर पटना की सड़कों पर उतरकर नग-धड़ंग प्रदर्शन किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास का घेराव भी किया गया और धरना दिया गया। पुलिस ने अमीनों को यहां से जाने को कहा लेकिन वे धरना से उठने को तैयार नहीं थे। तब पुलिस बल ने घसीटकर अमीनो को वहां से भगाना शुरू किया। इस दौरान सभी को वहां से खदेड़ दिया गया और लाठीचार्ज भी की गई। पुलिस की लाठीचार्ज से वहां अफरा-तफरी मच गयी। प्रदर्शनकारियों में महिला कर्मी भी शामिल थी।   


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने वर्ष 2019 में कुल 6875 पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन निकाला था। वर्ष 2021 में अमीनों की बहाली हुई थी। 4 साल काम करने के बाद अब सरकार ने उनकी सेवा समाप्त करने का फैसला लिया है। सरकार के इसी फैसले के खिलाफ अमीन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से आदेश को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सरकार के इस फैसले से अमीन काफी परेशान हैं। उन्हें यह चिंता सताने लगी है कि अब उनके बाल-बच्चों की परवरिश कैसे होगी?