ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में आलीशान मकान के अंदर मिला शराब का तहखाना, देख कर पुलिस...

पटना में आलीशान मकान के अंदर मिला शराब का तहखाना, देख कर पुलिस भी रह गयी दंग

08-Jan-2020 01:48 PM

By Rahul Singh

PATNA : पटना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जक्कनपुर थाना के न्यू जक्कनपुर बटुकेश्वर दत्त लेन के अंदर एक आलीशान मकान के अंदर टाइल्स से छुपाकर बनाए गए तहखाने का खुलासा किया साथ ही साथ तहखाने से लगभग 8 कार्टून अवैध शराब पुलिस ने जब्त किया।


बताया जा रहा है कि कई महीनों से उस तहखाने में अवैध शराब रखी जाती थी। जक्कनपुर थाना प्रभारी मुकेश वर्मा ने गुप्त सूचना के आधार पर उस घर में छापेमारी की और छापेमारी के दौरान तहखाने में रखा लगभग 8 कार्टून अंग्रेजी अवैध शराब बरामद किया।


जक्कनपुर थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने कहा कि मकान के अंदर में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी । उन्होंने कहा कि शराब तस्कर संजीव राय ,इंद्रजीत राय और रंजीत राय पर मामला दर्ज किया गया है । फिलहाल पूरे मकान को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले भी इन शराब तस्करों पर शराब तस्करी का मामला दर्ज किया जा चुका है, उन्होंने कहा कि इससे पहले भी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ अवैध शराब पकड़ा गया था, जिसमें भी शराब तस्कर संजीव राय ,इंद्रजीत राय और रंजीत राय थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी फरार शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है ,जल्द ही सभी अभियुक्त पुलिस के गिरफ्त में होंगे।।