ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

पटना में ADG के रिश्तेदार के घर चोरी, 20 लाख का सामान और गहना ले भागे चोर

05-Sep-2021 08:33 AM

PATNA : राजधानी पटना में बदमाशों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. एडीजी के पद पर तैनात सीनियर आईपीएस अधिकारी के रिश्तेदार के घर बदमाशों ने 20 लाख की चोरी की है. चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित परिवार ने पटना के एसके पुरी थाना में मामला दर्ज कराया है.


उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर और आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार के रिश्तेदार के घर बदमाशों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित अरुण कुमार सिन्हा जेपी विश्वविद्यालय के बॉटनी के रिटायर्ड एचओडी हैं. चोरी की यह घटना एसके पुरी थाना  इलाके के बोरिंग रोड़ मॉनटेसरी गली के मकान नंबर 87 में हुई है.


पीड़ित अरुण के मुताबिक 20 लाख के 3 कीमती जेवरात के सेट चोर अपने साथ ले गए. इसके अलावा कपड़े, बर्तन और चांदी के आभूषण पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया. सुबह जब अरुण और केबी सहाय हाईस्कूल से सीनियर टीचर के पद से रिटायर हुई उनकी पत्नी वीणा देवी उठीं तो चोरी होने का पता चला. इसके बाद पीड़ित बुजुर्ग दंपती ने एसके पुरी थाने में केस दर्ज करवाया.


बताया जा रहा है कि अरुण के बेटे अभिनव सिन्हा मुंबई में दवा कंपनी के एचआर डायरेक्टर हैं, जबकि उनकी बहू भी निजी कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत हैं. चोरी की ये घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की तो चोरों की तस्वीर नजर आयी. चार चोरों को कैमरे में देखा गया है.


पुलिस कैमरे में कैद फुटेज के जरिये चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की टीम और एफएसएल को मौके पर बुलाया. एफएसएल की टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किये हैं.