BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
31-Jan-2023 10:13 AM
By First Bihar
PATNA : शहर के लोग गंगा नदी में पार्टी-मस्ती करने के लिए तैयार हो जाएं। अब उन्हें गंगा विलास क्रूज में सैर करने को मिलने वाले हैं। अब डबल डेकर एमवी कौटिल्य विहार क्रूज गंगा नदी में सैर कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसको लेकर एमवी कौटिल्य विहार क्रूज को अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण से एनओसी मिल गयी है। जिसके बाद अब 3 फरवरी को इसका उद्घाटन होगा। इसका उद्घाटन खुद बिहार के उपमुख्यमंत्री और पर्यटन विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना में अगर आप क्रूज की सवारी का आनंद लेना चाहते हैं तो 3 फरवरी से ये सेवा शुरू हो जाएगी। डबल डेकर एमवी कौटिल्य विहार क्रूज गंगा नदी में सैर कराने के लिए अब तैयार है। यह क्रूज राजधानी पटना के गांधी घाट से रवाना होगा। इस क्रूज पर सैर करने के लिए वयस्क व्यक्ति को 300 रुपए प्रति घंटे का शुल्क देना होगा। वहीं 3 से 6 साल उम्र के बच्चे को प्रति घंटा 200 रुपया और 6 से 12 वर्ष उम्र के बच्चे को प्रति घंटा 250 रुपया लगेगा। टैक्स भी इसी राशि में जुड़ा हुआ होगा। वो अलग से नहीं लगेगा। इस क्रूज का परिचालन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक होगा।
मालूम हो कि, यह डबल डेकर क्रूज गांधी घाट से पटना सिटी और दीघा घाट तक चलेगा। वहीं अगर आप पूरा क्रूज ही बुक करना चाहते हैं तो आपको पहले ही बताना होगा कि आप गंगा नदी की किस दिशा में सैर करना चाहते हैं। क्रूज के अंदर जन्मदिन समारोह, एंगेजमेंट समेत अन्य पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए एडवांस बुकिंग करना होगा तभी इसकी पूरी तैयारी क्रूज में मिलेगी।
आपको बताते चलें कि, शाम में 2 घंटे के लिए क्रूज को बुक का चार्ज 25,000 रुपए प्लस टैक्स है। इसमें 40 पर्यटक सवार हो सकेंगे। इसके अधिक पर्यटक अगर सवार होंगे तो प्रति पर्यटक 200 रुपये देने होंगे। वहीं शाम में 3 घंटे के लिए 35000 रुपए प्लस टैक्स। जबकि 4 घंटे के लिए 45000 रुपये प्लस टैक्स और 5 घंटे के लिए 51000 प्लस टैक्स देकर सफर कर सकेंगे। अनुमति मिलने के बाद टूर पैकेज बनेगा। सुबह में गंगा नदी सैर करने वाले पर्यटकों को स्पेशल छूट दी जाएगी।