ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

पटना में आयोजित BJP कोर कमिटी की बैठक खत्म, 100वें मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

पटना में आयोजित BJP कोर कमिटी की बैठक खत्म, 100वें मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

25-Apr-2023 09:47 PM

By First Bihar

PATNA: 30 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी 100वें मन की बात में देशवासियों को संबोधित करेंगे। मन की बात’ का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को प्रसारित होगा। मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पटना में आज बीजेपी कोर कमिटी की बैठक हुई। जिसमें बीजेपी के कई नेता शामिल हुए। इस मौके पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गयी।  


बता दें कि पीएम मोदी ने 3 अक्टूबर 2014 को मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की थी। पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 संस्करण पूरे हो रहे हैं। 30 अप्रैल को मन की बात का 100 वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। इससे पूर्व इसकी तैयारियों को लेकर पटना में बीजेपी कोर कमिटी की बैठक हुई। कार्यक्रम की सफलता को लेकर बीजेपी नेताओं ने रणनीति तैयार की। वही इस दौरान 2024 के चुनाव पर भी चर्चा हुई। 


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी कुमार चौबे, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया सह संगठन मंत्री सुनील ओझा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल विपक्ष के नेता विजय सिन्हा शामिल हुए। 


इसके साथ ही बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, तारकिशोर प्रसाद, श्रीमती रेणू देवी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, डॉक्टर प्रेम कुमार, जनक राम, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र गुप्ता शामिल थे।