ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार चुनाव : पटना में वीआईपी वोटर्स करेंगे मतदान, नीतीश से लेकर तेजस्वी...

बिहार चुनाव : पटना में वीआईपी वोटर्स करेंगे मतदान, नीतीश से लेकर तेजस्वी तक डालेंगे वोट

03-Nov-2020 05:55 AM

PATNA : दूसरे चरण की वोटिंग में पटना जिले की बाकी बची सभी सीटों पर आज मतदान हो रहा है। पटना में आज वीआईपी वोटर्स का मूवमेंट भी देखने को मिलेगा। राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत बड़ी तादाद में वीआईपी वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 


पटना के राजभवन स्थित मतदान केंद्र पर राज्यपाल फागू चौहान के अलावे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मतदान करेंगे। नीतीश कुमार पहले बख्तियारपुर विधानसभा सीट के वोटर थे लेकिन बीते चुनाव से वह पटना के मतदाता बन चुके हैं। नीतीश कुमार के अलावे बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी पटना में मतदान करेंगे। सुशील कुमार मोदी राजेंद्र नगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लालू परिवार के तमाम सदस्यों का नाम इसी बूथ पर मतदाता सूची में है पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी यही वोट डालेंगे। 


बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव जमाल रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल में अपना वोट डालेंगे जबकि जेडीयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी बुद्धा कॉलोनी स्थित संत पॉल प्राइमरी स्कूल के बूथ संख्या 49 पर मतदान करेंगे। कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा किदवईपुरी स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे इसके अलावे पटना में अन्य वीआईपी की तरफ से भी मतदान किया जाएगा।