ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / पटना में आज से शिक्षकों की काउंसिलिंग,पैन कार्ड और ये डॉक्युमेंट्स लेकर पहुंचेंगे...

पटना में आज से शिक्षकों की काउंसिलिंग,पैन कार्ड और ये डॉक्युमेंट्स लेकर पहुंचेंगे अभ्यर्थी

25-Dec-2023 11:45 AM

By First Bihar

PATNA : बीपीएससी द्वारा आयोगित शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में सफल अभ्यर्थियों की पहले चरण की  काउंसिलिंग 25 दिसंबर (सोमवार) को होगी, जबकि दूसरे चरण की 26 से होगी। पटना में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शहीद राजेंद्र प्रसाद उच्च विद्यालय माध्यमिक विद्यालय, गर्दनीबाग में होगी। पहले दिन सोमवार को प्राथमिक कक्षा एक से पांच, माध्यमिक कक्षा नौ से 10 और उच्च माध्यमिक कक्षा 11 व 12वीं के नवनियुक्त शिक्षकों की काउंसिलिंग होगी।


दरअसल, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों का दो सप्ताह के ओरियेटेंशन प्रोग्राम (प्रशिक्षण) के लिए प्रशिक्षण केंद्र भेज दिया जाएगा। इसलिए काउंसिलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थी पूरी तैयारी के साथ आएंगे।नए शिक्षकों प्रशिक्षण के लिए जिले में स्थित नौ प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जगह कम पड़ती है तो अलग से केंद्र स्थापित किया जाएगा।


वहीं, इस काउंसिलिंग में जाने वाले टीचरों के लिए जो निर्देश जारी किए गए हैं। उसके अनुसार मूल आधार कार्ड एवं उसकी स्व अभिप्रमाणित छाया प्रति ले जाने होगी। इसके साथ ही सभी शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल कागजात, बीपीएससी के वेबसाइट से अपलोड प्रमाण पत्रों की प्रति, जिसमें आयोग का वाटरमार्क परिलक्षित हो। 


सीटीईटी, बीटीईटी व एसटीईटी उत्तीर्णता प्रमाण पत्र की मूल प्रति ओर पासपोर्ट साइज का तीन फोटोग्राफ साथ ही आरक्षण के दावा से संबंधित मूल प्रमाण पत्र और जन्म तिथि से संबंधित दावा प्रमाण पत्र इसके आलावा जो शिक्षक पहले से कार्यरत है वे संबंधित संस्थान से विरमित प्रमाण पत्र लेकर आएंगे। अभ्यर्थी पैन कार्ड के साथ काउंसिलिंग में शामिल होंगे।