Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
30-May-2023 12:35 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की अपने रिश्ते के भाई की शादी में उसके घर आई थी, जहां दो बदमाश उसे मंदिर से उठा ले गए और सुनसान जगह पर उसके साथ गंदा काम किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने लड़की को फिर से मंदिर के पास लाकर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। घटना धनरुआ थाना के एक गांव की है।
बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय 9वीं की छात्रा रविवार को अपनी मां के साथ महादेव स्थान पहुंची थी। छात्रा के रिश्ते में लगने वाले भाई की बारात निकल रही थी और मंदिर पर परिछावन हो रहा थी। इसी बीच दो बदमाश वहां पहुंचे और लोगों की नजरों से बचते हुए लड़की को अगवा कर अपने साथ लेकर चले गए। पीड़िता की मां को लगा कि उसकी बेटी घर चली गई है, जिसके बाद वह भी घर लौट आई लेकिन बेटी घर में नहीं थी। जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा था।
उधर, दोनों आरोपी लड़के लड़की को पटना-गया मार्ग स्थित एक पुल के नीचे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दोनों ने जबरन रेप किया। लड़की की इज्जत लुटने के बाद आरोपी उसे वापस मंदिर के पास छोडकर फरार हो गए। देर रात परिजन जब पीड़िता को खोजते हुए मंदिर पहुंचे तो उसे बदहवासी के हालत में सड़क के किनारे से बरामद किया। पीड़िता की मां ने गांव के ही रहने वाले संजय यादव के बेटे रोहित कुमार और सूर्यमल यादव के बेटे सौरभ कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।