दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी
24-Aug-2022 09:25 PM
PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम देने का काम कर रहे हैं। इस बार अपराधियों ने राजधानी पटना के सिपारा इलाके में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। तेल एजेंसी को अपना निशाना बनाते हुए आधा दर्जन अपराधियों ने 9 लाख कैश लूट लिए और घटना को अंजाम देने के बाद नौ दो ग्यारह हो गये।
लूट की यह बड़ी वारदात पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के सिपारा लालू पथ स्थित हरि ओम ट्रेडर्स में हुई है। सरसो तेल एजेंसी के मालिक सूरज सिंह घटना के वक्त मौजूद नहीं थे। घटना के वक्त गोदाम में उनका मैनेजर और स्टाफ मौजूद था। तभी आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने सभी कर्मियों को कब्जे में ले लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
अपराधियों ने कैश काउंटर में रखे करीब 9 लाख कैश लूटकर फरार हो गये। भागने के दौरान अपराधी यह धमकी देते कि यदि अगर किसी ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसे यही गोली मार देंगे। गोदाम के मैनेजर ने घटना की सूचना कंपनी के मालिक को दी।
जिसके बाद परसा बाजार थाने को इस घटना की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने कर्मचारियों से भी पूछताछ की। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में लगी है। इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।