बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Feb-2020 09:41 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी 8 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दानापुर के बाद एक बार फिर से लुटेरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.
वारदात पटना जिले के बाढ़ इलाके की है. जहां बाढ़ थाना क्षेत्र के सवेरा और नीलम सिनेमा हॉल के बीच रास्ते में अपराधी 8 लाह रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक क्रिमिनलों ने देर शाम पेट्रोल पंप के मालिक को अपना निशाना बनाया है.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बाढ़ थानाध्यक्ष के मुताबिक पेट्रोल पंप के मालिक ने 8 लाख रुपये लुटे जाने की बात कही है. हालांकि पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बता दें कि मंगलवार को भी पटना के दानापुर में अपराधी 90 लाख रुपये की जेवरात लूटकर फरार हो गए थे.