LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
23-Aug-2021 09:16 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी का है जहां बाइपास थाना क्षेत्र के करमलीचक में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से 4 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है की करमलीचक निवासी व्यक्ति थैले में करीब 4 लाख रूपये रखकर उसे बैंक में डिपोजिट करने जा रहे थे तभी शायद इसकी भनक बदमाशों को लग गयी। एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने रुपयों से भरे थैले को लूट लिया और मौके से भाग खड़े हुए। पीड़ित ने घटना की सूचना स्थानीय बाइपास थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। हालांकि कि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।