Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
09-Feb-2024 11:49 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन अवैध धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बिहार के अलग-अलग जिलों में हर दिन शराब की खेप पकड़ी जा रही है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पुलिस ने 35 लाख की अवैध शराब को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद और बिहटा पुलिस ने छापेमारी कर बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग ट्रक पर लदो 3340 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया।
इस मामले में पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया है। दोनों पंजाब के गुरुदासपुर, सदरथाना भूखरा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि बिहटा में शराब की बड़ी खेप पहुंचने वाली है। इसी सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने बिहटा पुलिस की मदद से ट्रक में संतरा के बीच छीपाकर ले जाई जा रही शराब की खेप को जब्त कर लिया।
ट्रक के डाले में आगे संतरा रखा था जिसे देखकर पुलिस थोड़ी देर के लिए भ्रमित तो हुई लेकिन जब ट्रक की तलाशी ली गई तो संतरा के पीछे भारी मात्रा में शराब के कार्टन देखकर पुलिसकर्मी दंग रह गए। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे और कौन लोग शामिल हैं।