लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
22-Jun-2021 07:07 AM
PATNA : पटना पुलिस की छवि को दागदार करने वाले तीन सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक होटल मालिक से 4 हजार रिश्वत लेने और 10 हजार हर महीने रंगदारी मांगने वाले क्विक मोबाइल के तीन सिपाहियों को सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के आदेश पर इन तीनों सिपाहियों के खिलाफ रामकृष्णा नगर थाने में रंगदारी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जिन तीन सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है वह सभी क्विक मोबाइल में तैनात थे। फिलहाल तीनों सिपाहियों को रामकृष्णानगर आने की हाजत में रखा गया है। गिरफ्तार सिपाहियों में हवलदार उमेश पासवान, सिपाही संजीव ठाकुर और संजीव राम शामिल हैं।
दरअसल एसएसपी को यह शिकायत मिली थी कि रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर में स्थित एक होटल में झगड़ा हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई करने का आदेश रामकृष्णानगर थानेदार को दिया। थानेदार कहीं बाहर थे लिहाजा उन्होंने जांच के लिए क्विक मोबाइल के तीन सिपाहियों को होटल भेज दिया। मौके पर जाने के बाद तीनों सिपाही होटल मालिक को ही हड़काने लगे। होटल मालिक से चार हजार रुपये की रिश्वत भी ले ली। साथ ही हर माह दस हजार रुपये रंगदारी भी मांगी। तब इसकी शिकायत होटल मालिक ने एसएसपी से की गई।