ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

पटना में 20 लाख कैश लूटने की कोशिश नाकाम, अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर को मारी गोली

12-Jun-2023 10:10 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: पटना के बेखौफ अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से 20 लाख कैश लूटने की कोशिश की। हालांकि अपराधियों को इसमें सफलता नहीं मिली। जिससे गुस्साएं अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। पटना सिटी अनुमंडल दनियावां थाना क्षेत्र के NH-30A के फरीदपुर इलाके की यह घटना है।


जहां  के कृति फ्यूल्स पेट्रोल पंप के मैनेजर पंकज कुमार से लूट की कोशिश की गयी। लूट में असफल होने पर अपराधियों ने पंकज को गोली मार दी। गोली लगने से घायल पंकज को पंप के अन्य कर्मचारी लेकर पास के प्राथमिक अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया।


वही लूट के दौरान गोली मारने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले  की छानबीन शुरू की। साथ ही आस पास के सीसीटीवी कैमरे से लुटेरों की पहचान करने की कोशिश में जुट गई है। बताया जाता है  प्रतिदिन की तरह पंप के तेल बिक्री के 20 लाख रुपए लेकर पंप के मैनेजर ने शाहजहांपुर स्टेट बैंक में जमा करने जा रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरे आ पहुंचे और घेर कर रुपए से भरा बैग छीनने की कोशिश की।


जहां मैनेजर के  विरोध करने पर लुटेरा ने गोली मार दी । हालाकि मैनेजर ने हिम्मत दिखाते हुए रुपए से भरा बैग को बचा लिया। फिलहाल दनियावा और शाहजहां की पुलिस सूत्रों के अनुसार इलाके की घेरा बंदी कर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।