ब्रेकिंग न्यूज़

50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी

पटना में भीड़ के हत्थे चढ़े दो दारोगा, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती, बिना वर्दी के आरोपियों को पकड़ने गई थी पुलिस

01-Oct-2023 10:33 PM

By First Bihar

PATNA: सिविल ड्रेस में लड़की के अपहरण के आरोपियों को पकड़ने गये दो दारोगा की लोगों ने पिटाई कर दी है। इस दौरान दोनों दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मामला पटना के परसा थाना क्षेत्र का है। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने दोनों दारोगा को भीड़ से छुड़ाया। 


पटना के परसा बाजार थाना इलाके में आरोपी को पकड़ने सादे वर्दी में गई दो पुलिस वालों की लोगों ने धुनाई कर दी। जैसे ही इस बात की खबर परसा थाना को लगी, पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पुलिसकर्मी को छुड़ाया। बताया जाता है कि चंदाचक इलाके की रहने वाली एक लड़की पिछले कुछ दिनों से गायब हो गयी थी। लड़की के परिजनों ने अपहरण का आरोप खैराटाली गांव के बबन पासवान और उसके बेटे साहिल पर लगाया था। लड़की के पिता बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे थे। वे बार-बार परसा थाने में पहुंचकर पुलिसवालों से गुहार लगा रहे थे। 


पीड़ित पिता के बयान पर पुलिस ने नामजद दोनों आरोपी बाप-बेटे को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया था लेकिन दोनों थाना नहीं पहुंचे। जिसके बाद परसा थाने को दो दारोगा सादी वर्दी में लड़की के पिता के साथ खैराटाली गांव पहुंचे थे जहां आरोपियों की पहचान कराने के बाद वे घर की ओर चले गये। जिसके बाद दोनों दारोगा ने आरोपी बाप-बेटे को पकड़ लिया। जिसके बाद गांव के करीब चार दर्जन लोग इकट्ठा हो गये। भीड़ ने दोनों दारोगा सौरव और संतोष से पहले दोनों बाप-बेटे को छुड़ाया फिर दोनों दारोगा की जमकर पिटाई कर दी। 


इस दौरान दोनों दारोगा कहते रहे कि वे परसा थाना से आए हैं। लेकिन उनकी बात लोगों ने एक ना सुनी और दोनों की पिटाई करने लगे। जब इस बात की सूचना परसा बाजार थाने के थानेदार को हुई तब वे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे जिसके बाद दोनों दारोगा को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेजा। जहां दोनों दारोगा का इलाज चल रहा है। पिटाई से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायल दारोगा के बयान पर आरोपी बाप-बेटे सहित 31 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लड़की की सकुशल बरामदगी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।