बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
08-Jan-2020 09:05 AM
PATNA: राजधानी पटना में लड़कियों के साथ रेप की घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. 19 साल की बीबीए छात्रा के साथ रेप के बाद एक और लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है. फतुहा रेलवे स्टेशन के पास 16 साल की लड़की के साथ रेप हुआ है.
जॉब दिलाने के नाम पर लड़की को फतुहा लाया गया. फतहुा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास मंगलवार की देर रात लड़की से युवक ने रेप किया और फरार हो गया. रेल पुलिस ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी, जिसके बाद लड़की को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि शेखपुरा की रहने वाली दो बहन जॉब की तलाश में नवादा गई थी. नवादा से मंगलवार को ट्रेन से दोनों खुसरूपुर पहुंची. शाम को बहनों की भेंट एक युवक से हुई, जिसने काम दिलाने का झांसा देकर दोनों को फतुहा स्टेशन ले आया. छोटी बहन को प्लेटफॉर्म पर बैठाकर बड़ी बहन को ले गया और उसे डरा-धमका कर उसके साथ रेप किया. विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के कपड़े भी फाड़ दिये और घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.