ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली

पटना में 16 घाट खतरनाक घोषित, जिला प्रशासन ने लिस्ट जारी किया

पटना में 16 घाट खतरनाक घोषित, जिला प्रशासन ने लिस्ट जारी किया

26-Oct-2022 06:36 PM

PATNA: 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ महापर्व की शुरुआत होगी। 29 अक्टूबर को खरना, 30 अक्टूबर को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य और अगले दिन सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन होगा। इस महापर्व में छठव्रतियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इस बात का निर्देश खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा घाटों के निरीक्षण के दौरान दिया। इसे लेकर जिला प्रशासन ने 16 छठ घाटों को खतरनाक घोषित कर दिया है।  


पटना जिला प्रशासन ने 105 घाटों को चिह्नित किया था जिसमें से 16 छठ घाटों को खतरनाक घोषित किया है। जिला प्रशासन की ओर से खतरनाक गंगा घाटों की लिस्ट भी जारी कर दी गयी है। पटना के खतरनाक घाटों के नामों में नारियल घाट, जेपी सेतु पूर्वी घाट, बांस घाट, कलेक्ट्रेट घाट, महेंद्रू घाट, टी.एन.बनर्जी घाट, अंटा घाट, अदालत घाट, मिश्री घाट, टेढ़ी घाट, गड़ेरिया घाट, नुरूद्ददीनगंज घाट, भरहरवा घाट, महाराज घाट, कंटाही घाट और गुरु गोविंद सिंह कॉलेज घाट/किला घाट शामिल है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ महापर्व के मद्देनजर छठ घाटों का आज निरीक्षण किया। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। छठ व्रतियों की सुरक्षा, घाटों की सफाई एवं स्वच्छता, सुचारू आवागमन के प्रबंध तथा अन्य सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने का भी निर्देश सीएम ने दिया।