Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
03-Jan-2023 05:54 PM
PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी। घर से लापता बच्चे का शव मंगलवार की सुबह खेतों से बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी के पास की है।
मृतक बच्चे की पहचान बेगूसराय निवासी मो. सोहराब अख्तर के 10 वर्षीय बेटे मो.नसीम अख्तर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बेगूसराय निवासी मो. सोहराब अख्तर अपने परिजनों के साथ फुलवारी शरीफ के बैतूल करीब मस्जिद नया टोला में किराए के मकान में रहते हैं। सोमवार की रात उनका 10 वर्षीय बेटा नसीम अचानक घर से लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद नसीम का कहीं भी पता नहीं चला। परिजन सुबह होने का इतंजार कर रहे थे।
इसी बीच परिजनों को खबर मिली की मिल्लत कॉलोनी स्थित एक खेत से बच्चे का शव मिला है। आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो नसीम का शव देखकर उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से मासूम बच्चे की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।