Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
07-Feb-2022 04:12 PM
By ASMIT
PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र का है जहां थाने से महज कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।
भिखारी ठाकुर पुल के पास एक पेंट व्यवसायी को अपराधियों ने निशाना बनाया है। पेंट व्यवसायी से दिनदहाड़े 1 लाख 90 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटनास्थल से चंद कदमों पर विधानसभा और सचिवालय थाना स्थित है। जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है।
पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि संपतचक इलाके में उनकी दुकान है। बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर जैसे ही वे भिखारी ठाकुर पुल के पास पहुंचे वहां अपराधियों ने उन्हें धक्का दे दिया जिससे वे बीच सड़क पर गिर गये और उनके पास रखे थैले को लेकर बदमाश मौके से भाग खड़े हुए।
जिसके बाद पीड़ित व्यवसायी सचिवालय थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित की बातें सुनने के बाद पुलिस उन्हें लेकर घटनास्थल पर पहुंचे जहां मामले की छानबीन शुरू की गयी। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में पुलिस जुटी है।