बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
14-Mar-2023 08:07 PM
By First Bihar
PATNA: पटना की मेयर प्रत्याशी रहीं श्वेता झा का हथियारों के साथ रील्स सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। श्वेता झा मिसेज इंडिया भी रह चुकी हैं। इंस्टाग्राम रील्स में श्वेता अपने हाथों में AK 47 और इंसास राइफल लिए नजर आ रही हैं। हथियारों के साथ रील्स वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि इंसास और एके 47 जैसे हथियार आखिरकार श्वैता के पास कहां से आए हैं।
पिछले दिनों भी श्वेता का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पटना के अगमकुआं थाने में बीजेपी नेत्री श्वेता झा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की थी। अब एक बार फिर श्वेता का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उनके हाथों में इंसास और AK47 जैसे हथियार दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने श्वेता झा को पूछताछ के लिए बुलाया है।
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य श्वेता झा ने पटना मेयर चुनाव में BJP प्रत्याशी के तौर पर अपनी किस्मत आजमाया था लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। श्वेता का जो ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वे राइफल से निशान साधते हुए दिख रही हैं, तो दूसरे वीडियो में पोज देकर रील बनाते हुए नजर आ रही हैं। पुलिस की मानें तो पूरा मामला आर्थिक अपराध इकाई के संज्ञान में है और मामले की जांच की जा रही है।


