अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Nov-2022 11:31 AM
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के आवास पर आईटी यानी इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। उनके पटना स्थित शिवशक्ति निवास पर आज यानी गुरुवार को रेड चल रही है। मंत्री समीर महासेठ मधुबनी के रहने वाले हैं।
आईटी की टीम कंस्ट्रक्शन कंपनी के 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। टीम ने वहां से कई डॉक्यूमेंट भी बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि इन कंपनियों में नेताओं ने भी रूपये इन्वेस्ट किए हैं, जिसमें एक उधोग मंत्री भी शामिल हैं। आपको बता दें, इनकम टैक्स के 20-25 अधिकारी छापेमारी करने पहुंचे हैं। सुबह 7 बजे से ही ये रेड चल रही है। आईटी के छापे से इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ आईटी की टीम ने पहले सोनभवन स्थित उसके ऑफिस में रेड की। इसके बाद राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर स्थित हीरा पन्ना दुकान के पास साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक और ऑफिस में छापा पड़ा। बताया जा रहा है कि इन कंपनियों में बड़े-बड़े नेताओं ने अपनी पूंजी लगाईं है। फिलहाल कई डाक्यूमेंट्स बरामद कर आगे की जांच की जा रही है।