‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी
31-Mar-2022 09:37 AM
PATNA : खबर पटना से है, जहां एक भाई ने अपनी बहन की जान ले ली है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा का है। रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना पटना से सटे पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र की है। यहां एक युवक ममेरी बहन के प्यार में इस कदर पागल हुआ कि शादी करने की नियत से उसे घर से लेकर भाग निकला। जब उसे पता चला कि प्रेमिका मां बनने वाली है तो उसे मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दरअसल, सिगोड़ी थाना क्षेत्र के चंडौस गांव से पुलिस ने बीते 25 मार्च को एक युवती का शव बरामद किया था। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ममरी बहन के प्यार में पागल शख्स ने लोहे की रॉड से पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को बधार में फेंक कर मौके से फरार हो गया। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक जहानाबाद की रहने वाली उत्तम कुमारी का गांव के ही एक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उसे उसकी बुआ के घर भेज दिया। लंबे समय तक अपनी बुआ के घर रहने के दौरान मृतका उत्तम कुमारी को फुफेरा भाई अमित से ही प्यार हो गया। जब इस बात की जानकारी दोनों परिवार के लोगों को हुई तो उत्तम की शादी कर दी।शादी के कुछ दिनों बाद फुफेरा भाई अमित कुमार ममेरी बहन के ससुराल पहुंचा और मौका पाकर वहां से उसे लेकर फरार हो गया।
काफी मशक्कत के बाद परिवार के लोगों ने लड़की को एक बार फिर उसके ससुराल पहुंचा दिया। इस बीच फुफेरे भाई अमित ने बहला फुसलाकर कर उसे फिर अपने पास बुला लिया और दोनों एक साथ रहने लगे। इसी दौरान प्रेमिका उत्तम कुमारी के पेट में अचानक दर्द हुआ। अमित को शक हुआ कि उत्तम प्रेगनेंट है।
जिसके बाद से वह उससे दूरी बनाने लगा और उससे पीछा छुड़ाने के लिए हत्या की साजिश रच डाली। मौका पाकर अमित ममेरी बहन उत्तम कुमारी की लोहे के रॉड से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को झाड़ी में फेंक दिया। शव बरामद करने के बाद पालीगंज पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।