Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
12-May-2022 08:06 AM
PATNA: पटना पुलिस का इकबाल लगातार कम होता नजर आ रहा है। यही वजह है कि पटना में लगातार अपराधी और बदमाश अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दानापुर इलाके से सामने आया है, यहां एक छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया है। नाबालिग छात्रा घर से कोचिंग के लिए निकली थी। छात्रा की मां की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
दर्ज प्राथमिकी में छात्रा की मां ने बताया कि पति के निधन के वो सदमें में चली गई थी। जिस कारण उसकी तबियत काफी खराब रहती थी। रूपसपुर इलाके के घर से वह अपने मायके जक्कनपुर चली गई, जहां उसके पड़ोस का एक युवक जैकी उर्फ आशुतोष से पीड़िता की जान पहचान हुई। पीड़िता मां ने बताया कि उसकी तबियत खराब होने का फायदा आशुतोष ने उठाया और नाबालिग 15वर्षीय छात्रा को अपने प्रेम के झांसे में फंसाकर उसकी अश्लील तस्वीर ले ली। जिसके बाद उसकी मां से रूपए मांगना शुरू कर दिया। जिसके बाद नाबालिग छात्रा बदनामी के डर से एक दिन 9 मई को अचानक कोचिंग के लिए मोटी रकम लेकर निकली और गायब हो गई।
वहीं, इस पुरे मामले पर शक की सुई आरोपी आशुतोष पर ही टिकी है। थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया है कि अपहरण मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस छात्र की तमाशी कर रही है।