ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

पटना में लड़की को कमरे पर बुलाकर छेड़खानी, फेसबुक चैट से हुआ था इश्क

26-Jul-2019 12:47 PM

By 2

PATNA : पटना एक जक्कनपुर इलाके में गुरुवार की रात खूब तमाशा हुआ. यहां एक कमरे से एक लड़की के चिल्लाने की आवाज पर लोग कमरे के बाहर इक्ट्ठा हुए. पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया तो 1 लड़की के साथ 2 लड़के बाहर निकले. फेसबुक चैट कर लड़की को रुम पर बुलाया दरअसल कमरे से बाहर निकली लड़की ने बताया कि अर्जुन राजपूत नाम के लड़के ने फेसबुक पर बात करनी शुरू की. फिर बात आगे बढ़ गई और फोन पर बात होने लगी. लड़की ने पुलिस को बताया की गुरुवार को अर्जुन ने फोन कर उसे कमरे पर मिलने के लिए बुलाया. लड़की का आरोप है कि कमरे पर पहुंचने के बाद अर्जुन ने अपने दोस्त को बुलाया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा. शोर सुनकर आसपास के लोगों ने दी पुलिस को सूचना लड़की का कहना है कि जब दोनों मिलकर उसके साथ छेड़खानी करने लगे तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की आवाज सुनकर वो लोग कमरे के बाहर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और तीनों को थाने ले गई. जिसके बाद दोनों लड़कों को जेल भेज दिया गया है. लड़की पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती है.