ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / पटना : महिला दारोगा के पति ने की आत्महत्या, शादी के बाद चल...

पटना : महिला दारोगा के पति ने की आत्महत्या, शादी के बाद चल रहा था आपसी तनाव

10-Dec-2021 08:15 AM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां राजीव नगर इलाके में पत्नी से मनमुटाव के कारण 26 वर्षीय युवक रौशन सागर ने फांसी लगाकर जान दे दी. बता दें उनकी पत्नी बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं. जहां मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. 


जानकारी के अनुसार युवक के मोबाइल फोन से पत्नी के साथ झगड़े संबंधी मैसेज मिले हैं. वहीं परिजनों ने भी पत्नी से विवाद की बात बताई है. दोनों ने कुछ साल पहले ही प्रेम विवाह किया था. पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिवार वालों को सौंप दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.   


वहीं रौशन सागर मूल रूप से झारखंड बोकारो के चास इलाके के रहने वाले थे. वह रिलैक्स शू कंपनी के शोरूम में काम करते थे. और पटना में मौर्या पथ स्थित अमर अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या-404 में अकेले रहते थे. जहां उनकी पत्नी बरौनी थाने में सब इंस्पेक्टर हैं. बताया जा रहा है की परिजनों ने बुधवार की पुलिस को सूचना दी थी रौशन उनका फोन नहीं उठा रहे हैं. उन्होंने अनहोनी की आशंका भी जताई. जिसके बाद राजीव नगर थाना पुलिस अमर अपार्टमेंट में पहुंची. जहां रौशन के फ्लैट का दरवाजा बंद है. दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई तो देखा कि युवक का शव पंखे से लटक रहा है.   


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवक ने कुछ साल पहले ही युवती से प्रेम विवाह किया था. लेकिन शादी के कुछ दीनों बाद से ही तनाव चल रहा था. दंपती को कोई बच्चा नहीं है. राजीव नगर थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया कि युवक के फोन से विवाद संबंधी मैसेज और चैट आदि मिले हैं. पुलिस ने पूछताछ के लिए रौशन की पत्नी को थाने बुलाया है.