ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी ने किया ट्वीट, कहा..अब सत्य की विजय का दौर शुरू होगा Bihar School News: बिहार के एक लाख स्कूलों को करना होगा यह बड़ा काम, लास्ट डेट नजदीक; शिक्षा विभाग ने सभी DEO को जारी किया निर्देश Bihar School News: बिहार के एक लाख स्कूलों को करना होगा यह बड़ा काम, लास्ट डेट नजदीक; शिक्षा विभाग ने सभी DEO को जारी किया निर्देश बिहार में हैरान कर देने वाली घटना: समलैंगिक संबंध बनाने से इनकार करने पर मुंहबोली बुआ ने मौत के घाट उतारा, कई महिलाओं को भी बना चुकी है शिकार Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगे बिहार के 11 पंचायत जनप्रतिनिधि, पांच महिला मुखिया करेंगी नेतृत्व Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगे बिहार के 11 पंचायत जनप्रतिनिधि, पांच महिला मुखिया करेंगी नेतृत्व राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पूर्वी चंपारण जिले को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित डिलीवरी बॉय के गलत डोरबेल बजाने पर जमकर मारपीट, बाइक छोड़कर भागे लड़के सील अस्पताल फिर खुला, आधी रात की रेड में स्वास्थ्य विभाग भी रह गया हैरान Bihar land reform : बिहार के तेजी से होगा जमीन से जुड़ें मामलों का निपटारा, हर अंचल के लिए बनेंगे अलग-अलग काउंटर; दूसरे अंचल के कर्मी की होगी तैनाती

पटना महानगर में आज से RJD का सदस्यता अभियान, विधायक लगाएंगे कैंप

02-Jul-2022 10:29 AM

PATNA: बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पार्टी को और मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसके लिए रणनीति भी तैयारी कर ली है। शनिवार से राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पटना के सभी 75 वार्डों में सदस्यता अभियान के स्पेशल ड्राइव की शुरुआत की जाएगी।

दरअसल, बिहार में राजद तेज सदस्य्ता अभियान चला रही है। कई बैठकों में लालू यादव और तेजस्वी यादव ने विधायकों- पार्षदों सहित पार्टी की ज़िम्मेदारी पदाधिकारियों को दी है। पटना के सभी वार्ड में ये अभियान चलाया जाएगा। हर वार्ड की ज़िम्मेदारी एक विधायक को सौंपी गई है। पार्टी का मानना है कि विधायक के रहने से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा। ये विधायक वार्ड में कैंप लगाकर लोगों से सदस्य बनने की अपील करेंगे। 

राजद के संगठन महामंत्री राजेश यादव ने बताया कि पटना महानगर के सभी वार्डों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को लालू प्रसाद की सामाजिक न्याय और आपकी सदभाव की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। राजद का सदस्य बनने के लिए सदस्यता शुल्क के तौर पर 10 रुपए देने होंगे। 

पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी पटना महानगर में सदस्यता अभियान की देखरेख करेंगे। दरअसल, पिछले दिनों भी एआईएमआईएम के चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गये थे। राष्ट्रीय जनता दल बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। अब लालू यादव और तेजस्वी यादव पार्टी को उंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं। इसके लिए रणनीति तैयार की गई है और अब पटना के सभी 75 वार्डों में सदस्यता अभियान के स्पेशल ड्राइव की शुरुआत की जाएगी। 