पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत
07-Jul-2021 01:32 PM
By ASMIT
PATNA: उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन आज पटना पहुंचे। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इथेनॉल के बाद अब टेक्सटाइल पॉलिसी पर बिहार में काम जारी है। इथेनॉल पॉलिसी के तहत 30 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव बिहार सरकार के पास आ चुका है। हमने बिहार में उद्योग का जाल बिछाया और अब अन्य राज्यों के साथ मुकाबले को तैयार हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अब आने वाले दिनों में टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत बिहार में काम होगा। वही टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत भी निवेशक को बिहार में बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार पर निवेशकों का विश्वास बढ़ा है क्योंकि एक बेहतरीन मुख्यमंत्री बिहार के पास है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास केंद्र और राज्य दोनों का अनुभव है। नीतीश कुमार 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने सबसे अधिक भरोसा अपने उद्योग मंत्री पर किया है। कोरोना काल में नीतीशजी ने नेतृत्व में निवेशकों के लिए पसंदीदा जगह बिहार ही है।
शाहनवाज हुसैन ने यह भी कहा कि जो लोग कहते थे कि नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार पीछे है आज उनका जुबान क्यों बंद है। मेरे दिल पर तब चोट लग जाती है जब कोई कहता है बिहार नीचे से है। तब हमने यह कहा था कि यह चुनौती हम ही स्वीकार करते हैं। आज बिहार के इतिहास में इतना बड़ा निवेश कभी नहीं आया। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का शुक्रियदा करते है कि उन्होंने हम पर भरोसा किया।
वही इस दौरान मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। शाहनवाज ने कहा कि ममताजी चुनाव जीत गयी है। सत्ता मिली है तो सेवा किजिए ना। मुख्यमंत्री बन गयी है तो इस पर ज्यादा मत इतराइए। ये पब्लिक है एक बार मौका दिया है तो जनता की सेवा किजिए। बीजेपी को जिसने कमजोर समझा है उसका बुरा हश्र हुआ है। बीजेपी निरंतर बढ़ने वाली पार्टी है। विरोधी जो हमे कमजोर समझते हैं वे यह नहीं जानते कि फलदार वृक्ष में फल लगे होते है तो झुका होता है। इसे हमारी कमजोरी ना समझे।