ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / लाठीजार्ज मामले में पटना DM ने दिये जांच के आदेश, 24 घंटे के...

लाठीजार्ज मामले में पटना DM ने दिये जांच के आदेश, 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौपने का निर्देश

13-Jul-2023 09:07 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति को खत्म करने, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्ज देने और तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा के तरफ से विधानसभा मार्च का आयोजन किया था। बीजेपी के कार्यकर्ता गांधी मैदान से पैदल प्रदर्शन करते हुए विधानसभा के तरफ जा रहे थे तभी डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने इनलोगों को रोक दिया और फिर जमकर लाठियां बरसाई गई। इस दौरान पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के ऊपर लाठियां बरसाईं। 


सिग्रीवाल बार बार कहते रहे कि वे सांसद है लेकिन पुलिस उनपर लाठी बरसाती रही। अब इस मामले के जांच का आदेश पटना डीएम ने दिया है। इसके लिए SDM  और सिटी एसपी की दो सदस्यीय टीम बनायी गयी है। जो इस मामले की जांच करेगी। पटना डीएम ने 24 घंटे के भीतर अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। 


जहानाबाद बीजेपी के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत पटना में बिहार विधानसभा घेराव के दौरान हो गयी। बीजेपी नेता ने दावा किया कि सिर में चोट लगने के कारण पीएमसीएच में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे बीजेपी परिवार में शोक का माहौल है। बीजेपी की तरफ से मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपये की मदद दी गयी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस बात की घोषणा की है। इस घटना के बाद पूरे बीजेपी परिवार में शोक का माहौल है।