ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / पटना लाठीचार्ज मामले की जांच के लिए BJP ने 4 सदस्यीय टीम का...

पटना लाठीचार्ज मामले की जांच के लिए BJP ने 4 सदस्यीय टीम का किया गठन, जेपी नड्डा को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

14-Jul-2023 02:43 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने गुरुवार 13 जुलाई को बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज की घटना की जांच के लिए टीम का गठन किया है। प्रशासन की बबर्रता एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैये की जेपी नड्डा ने घोर निन्दा की है। साथ ही पुलिस लाठीचार्ज में मारे गये पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस द्वारा किये गये इस लाठीचार्ज में कई वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इस घटना की जांच के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। 


इस जांच समिति में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास, सांसद मनोज तिवारी, सांसद विष्णु दयाल राम और सांसद सुनीता दुग्गल को शामिल किया गया है। बीजेपी की यह चार सदस्यीय टीम पटना आएगी और लाठीचार्ज की घटना की जांच कर जांच रिपोर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेंगे। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष इस जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। 


पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निंदा की है। लाठीचार्ज की घटना के बाद गुरुवार को ही जेपी नड्डा ने कहा था कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के क़िले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है।इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बारे में भी जेपी नड्डा ने कहा था कि जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं।