मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
07-Mar-2023 09:03 AM
By First Bihar
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक मोबाइल कंपनी के बड़े अधिकारी का अपहरण कर लिया गया है हालांकि पुलिस इसे अपहरण के बजाए गुमशुदगी बता रही है। किडनैपर्स ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर अधिकारी के परिजनों से बड़ी फिरौती मांगी है। बीते 4 मार्च की रात भागलपुर जाने के लिए पटना जंक्शन पहुंचे मोबाइल कंपनी का अधिकारी अचानक लापता हो गया था।
अपहृत अधिकारी मोबाइल कंपनी का मैनेजर सुमन सौरव बताया जा रहा है, जो भागलपुर के तेतारपुर के रहने वाले हैं और मूलत: बांका जिले से ताल्लुक रखते हैं। सुमन सौरभ बीते तीन मार्च को कंपनी की मीटिंग में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे थे। रात में एग्जीबिशन रोड स्थित एक होटल में रुके और मीटिंग खत्म के बाद 4 मार्च को वापस भागलपुर जाने के लिए पटना जंक्शन पहुंचे थे।सीसीटीवी फुटेज में रात 9.30 बजे सुमन पटना जंक्शन परिसर में घूमते देखे गए हैं। इसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा है।
पांच मार्च की रात करीब 10.44 बजे सुमन सौरभ की मां सरिता देवी के मोबाइल पर सुमन के मोबाइल से वाट्सएप पर मैसेज आया। किडनैपर्स ने दो दिन के भीतर 25 लाख रुपए सुमन के खाते में भेजने को कहा है और ऐसा नहीं करने पर उसकी हत्या की धमकी दी है। इस मामले को पहले तो पुलिस ने रफा-दफा करने की कोशिश की लेकिन बाद में रेल आईजी राजेश त्रिपाठी के हस्तक्षेप के बाद सोमवार की देर रात को रेल पुलिस ने अपहरण के बजाय गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।