BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
30-Jan-2023 01:06 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार तकनीकी सेवा आयोग के कनीय अभियंता पद के आयोजित परीक्षा देने के बावजूद लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के धैर्य ने आज जवाब दे दिया और सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतर गए हैं। अभ्यर्थियों ने जेडीयू और आरजेडी कार्यालय के साथ साथ बीजेपी कार्यालय का घेराव किया है और सरकार से रिजल्ट नहीं तो इच्छा मृत्यु की मांग कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए जेडीयू ,आरजेडी और बीजेपी कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
दरअसल, सरकार ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग के कनीय अभियंता पद के लिए साल 2019 में वैकेंसी निकाली थी। परीक्षा आयोजित हुई और उसके रिजल्ट का भी प्रकाशन किया गया लेकिन बाद में यह कहकर रिजल्ट को वापस ले लिया गया कि उसमे संसोधन करना है। संसोधन के नाम पर रिजल्ट वापस तो ले लिया गया लेकिन चार साल बीत जाने के बावजूद रिजल्ट का फिर से प्रकाशन नहीं हुआ है। पिछले चार साल से अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सरकार से उनकी मांग है कि या तो रिजल्ट का प्रकाशन कर नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी की जाए या उन्हें इच्छा मृत्यु दे दिया जाए।
अभ्यर्थियों का कहना है कि साल 2019 की वैकेंसी है, परीक्षा देने के चार साल बाद भी रिजल्ट नहीं आ सका है। एक बार रिजल्ट घोषित किया भी गया लेकिन संसोधन करने के नाम पर वापल ले लिया गया। आयोग द्वारा बार बार आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन रिजल्ट का प्रकाशन नहीं किया जा रहा है। आयोग की तरफ से सीर्फ तारीख पर तारीख दी जा रही है लेकिन रिजल्ट घोषित नहीं किया जा रहा है और पिछले चार साल से नौकरी की आश लगाए बैठे हैं।
उनका कहना है कि इसके बाद से जितनी भी बहालियां आईं सभी की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन तकनीकी सेवा आयोग के कनीय अभियंता की बहाली नहीं हो सकी। अभ्यर्थियों का कहना है कि आखिर क्या कारण है कि सरकार बार-बार पीछे हट रही है। आयोग के कई सचिव और अध्यक्ष बदल गए लेकिन बहाली प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। अभ्यर्थियों की मांग है कि जितनी जल्दी हो सके उनका रिजल्ट जारी कर नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा किया जाए।
