ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

पटना की प्रियांगी मेहता बनी BPSC टॉपर, जिस डिपार्टमेंट में दादा थे क्लर्क वहां पोती बनेगी अफसर

पटना की प्रियांगी मेहता बनी BPSC टॉपर, जिस डिपार्टमेंट में दादा थे क्लर्क वहां पोती बनेगी अफसर

16-Jan-2024 04:18 PM

By First Bihar

PATNA: 68वीं बीपीएससी का रिजल्ट सोमवार की देर शाम प्रकाशित किया गया।  पटना के संदलपुर की रहने वाली प्रियांगी मेहता बीपीएससी टॉपर बन गई हैं। जिस डिपार्टमेंट में उनके दादा जी क्लर्क थे वही पोती अब अफसर बनेगी। बता दें कि प्रियांगी के दादा राजेश्वर प्रसाद रेवेन्यू डिपार्टमेंट में क्लर्क थे। अब इसी विभाग में उनकी पोती अधिकार बनेगी।


 पोती की इस सफलता से दादा राजेश्वर प्रसाद और दादी सुशीला देवी दोनों काफी खुश हैं। वही मां-पिता की खुशी भी देखते बन रही है। पिता मिथिलेश ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियां बेटों से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी खूब पढ़ाएं ताकि प्रियांगी की तरह परिवार का नाम रोशन करे। मां अर्चना देवी ने बताया कि प्रियांगी बचपन से ही पढाई लिखाई में काफी तेज थी। पढ़ने में काफी रूची थी वो काफी मेहनत करती थी। 


स्थिति यह थी कि उसे कभी पढ़ने के लिए नहीं बोलना पड़ता था। बल्कि हमें ही यह कहना पड़ता था कि अब कुछ देर के लिए आराम कर लो उसके बाद फिर पढ़ाई करना। पढ़ाई के प्रति प्रियांगी झुकाव था और यही कारण है कि आज प्रियांगी बीपीएसपी टॉपर बनी है। जो हर किसी के लिए एक सपना होता है। प्रियांगी ने भी यह सपना देखा था जो आज पूरा हो गया। इलाके के लोगों को भी हमारी बिटिया पर नाज है क्योंकि अभी तक इस मुहल्ले में किसी ने यह कीर्तिमान हासिल नहीं किया था। 


उन्होंने बताया कि प्रियांगी शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज है। इंटर की परीक्षा में बिहार बोर्ड में वो सेकंड टॉपर रही थी। बीपीएससी टॉपर बनने के बाद अब प्रियांगी मेहता का लक्ष्य यूपीएससी है। प्रियांगी ने मेंस निकाल लिया है अब मार्च में इंटरव्यू होना है। जिसकी तैयारी वो कर रही है। मां-पिता को पूरा विश्वास है कि उनकी बेटी को बीपीएससी के बाद अब यूपीएसपी में सफलता जरूर मिलेगी। वही अपनी इस सफलता से प्रियांगी भी काफी खुश है अब यूपीएससी का इंटरव्यू निकालना ही एकमात्र लक्ष्य है। प्रियांगी को विश्वास है कि उसे इस परीक्षा में भी सफलता मिलेगी।