ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

पटना की लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती, मिलने आई तो लड़के ने कार में..

20-Apr-2022 07:21 AM

PATNA : सोशल साइट्स के जरिए डेटिंग करना पटना की एक लड़की को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर पटना की एक लड़की लड़के से मिलने पहुंची लेकिन लड़के ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। मामला पटना के हाई प्रोफाइल बोरिंग रोड इलाके से जुड़ा हुआ है, यहां एक छात्रा को युवक ने डिनर पर बुलाया था। पटना के बोरिंग रोड चौराहा स्थित जीबी मॉल में जब लड़की पहुंची तो लड़के ने उसे अपनी कार में बिठा लिया, कार में ही उसके साथ छेड़खानी की। बाद में लड़की की तरफ से एसके पुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


आरोपी युवक का नाम अंशुमान है और 15 दिन पहले उसने पीड़िता से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की थी। इंस्टाग्राम पर चैटिंग होने के दौरान अंशुमान ने छात्रा को भरोसे में ले लिया। सोशल साइट पर 15 दिनों की जान-पहचान होने के बाद दोनों मिलने को तैयार हो गए। बोरिंग रोड स्थित जीबी मॉल के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने के बाद छात्रा ने कंकड़बाग जाने की बात कही। इस पर युवक ने उससे कहा कि वह उसे वहां तक छोड़ देगा। फिर दोनों साथ निकल पड़े। 


पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे कंकड़बाग ले जाने की बजाय राजापुर पुल की तरफ से दानापुर ले जाने लगा। पीड़िता को संदेह हुआ और उसने गाड़ी रोकने के लिए कहा लेकिन उसके बाद दे युवक के छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने गाड़ी के अंदर से शोर-शराबा मचाना शुरू कर दिया। ट्रैफिक के कारण जब गाड़ी हुई तो छात्रा गेट खोल कर निकल भागी। उसने बाद में थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। यह पूरी घटना 21 मार्च की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।