ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / पटना की छात्रा के साथ सिपाही ने किया दुष्कर्म, अब जान से मारने...

पटना की छात्रा के साथ सिपाही ने किया दुष्कर्म, अब जान से मारने की दे रहा धमकी

05-Nov-2022 07:47 AM

PATNA : पटना की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पुलिस का एक जवान है। पीड़िता ने यूपी पुलिस के एक सिपाही के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता पटना के पत्रकार नगर इलाके में रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करती है। उसके मुताबिक यूपी के रामपुर में तैनात सिपाही नितिन उज्जवल ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले को लेकर पीड़िता ने पत्रकार नगर थाने में 6 सितंबर 2021 को केस दर्ज किया था।



पीड़िता की शिकायत पर हाईकोर्ट ने भी एक बड़ी पहल की है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की जांच सीआईडी को दे दी गई है। आरोपी नितिन पर पीड़िता का आरोप है कि उसने उसके साथ प्यार का नाटक किया और शादी का झूठा वादा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया छात्र ने कोर्ट में कहा है। 1 साल से ज्यादा वक्त गुजर जाने के बावजूद कोई प्रगति केस में नहीं हुई है।



पुलिस की तरफ से कोई पहल नहीं होने के बाद पीड़िता कोर्ट पहुंची थी। युवती के आवेदन के अनुसार उसकी दोस्ती नितिन से फेसबुक से हुई थी। धीरे धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह लखनऊ में कोई कोचिंग संस्थान ढूंढ रही थी। मदद करने का झांसा देकर नितिन ने उसे लखनऊ बुला लिया। वहीं उसने दुष्कर्म किया। जब युवती शादी का दबाव बनाने लगी तक युवक मुकर गया। यह बात नितिन के घर वालों तक भी पहुंची लेकिन पीड़िता की बात किसी ने नहीं सुनी। युवती ने कहा कि अब नितिन उसे कह रहा है कि केस वापस नहीं लोगी तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा।