CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे
04-Dec-2022 09:39 PM
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां शास्त्रीनगर थाने में जमकर हंगामा हुआ है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में पांच आभूषण कारोबारियों को गिरफ्तार किया था। देर शाम कारोबारियों के परिजन शास्त्रीनगर थाना पहुंचे और जमकर बवाल किया। इस दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और कारोबारियों के परिजनों के बीच हाथापाई भी हुई है। हाथापाई के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस बेवजह कारोबारियों को फंसा रही है।
दरअसल, पटना पुलिस ने करीब दो करोड़ की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बीते 6 महीने में चोरी की 21 वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार लोगों में पांच स्वर्ण कारोबारी भी शामिल हैं।
पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के मुताबिक करीब 30 लाख का सोना बरामद हुआ है। स्वर्ण कारोबारियों की गिरफ्तारी से नाराज उनके परिजन देर शाम शास्त्रीनगर थाना पहुंच गए और जमकर हंगामा मचाया। काफी देर तक थाने में अफरा-तफरी मची रही। बाद में पुलिस ने हालात को काबू में किया।