ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

BIHAR NEWS : पटना के तीन प्रमुख सड़कों पर बदल गई ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर नहीं चलेंगे कोई भी वाहन

BIHAR NEWS : पटना के तीन प्रमुख सड़कों पर बदल गई ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर नहीं चलेंगे कोई भी वाहन

03-Nov-2024 10:33 AM

By First Bihar

PATNA : दीपावली के बाद अब राजधानी में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में छठ पूजा को लेकर राजधानी के तीन प्रमुख सड़कों की ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। दरअसल, छठ पूजा के दौरान व्रतियों और पूजा करने वालों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए शहर में 7 और 8 नवंबर को यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं।


जानकारी के अनुसार राजधानी में अशोक राजपथ, जेपी सेतु और अटल पथ पर कई घंटों तक आम वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। 7 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात 7 बजे तक और 8 नवंबर को रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक ये प्रतिबंध लागू रहेंगे। अशोक राजपथ पर किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। कारगिल चौक से शाहपुर तक व्रतियों के वाहनों को जाने की अनुमति होगी। खजांची रोड से पटना कॉलेज या साइंस कॉलेज में व्रतियों के वाहन पार्क कर सकते हैं।


वहीं, दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ तक कुछ समय के लिए यातायात बंद रहेगा। अन्य वाहन रामजीचक मोड़ से नहर रोड होते हुए नेहरू पथ की ओर जा सकते हैं। 7 नवंबर को दोपहर दो बजे से शाम 5.30 बजे तक और आठ नवंबर की रात तीन बजे से सुबह छह बजे तक दीघा मोड से आशियाना मोड़ की तरफ वाहनों का परिचालन नहीं होगा।


इसके साथ ही 7 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक सोनपुर/छपरा से पटना की ओर आने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। 8 नवंबर को रात 3 बजे से सुबह 6 बजे तक सोनपुर/छपरा से पटना की ओर और सुबह 6 बजे से 8 बजे तक पटना से सोनपुर/छपरा की ओर यातायात बंद रहेगा। बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। अटल पथ से जेपी सेतु सोनपुर की ओर जाने वाले आम वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। आपातकालीन वाहन अशोक राजपथ और रूपसपुर नहर रोड होते हुए सोनपुर जा सकते हैं। दीघा से आर ब्लॉक तक यातायात बंद रहेगा।


इधर, व्रती महात्मा गांधी सेतु का इस्तेमाल कर सकते हैं। अशोक राजपथ से जेपी सेतु आने वाले वाहन पाटलीपथ के ऊपर पार्क किए जाएंगे। साथ ही अटल पथ पर दीघा से आर ब्लॉक की तरफ वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा और सड़क पर वाहनों की पार्किंग की अनुमति भी नहीं होगी। छठव्रतियों के वाहन दोपहर 3:30 बजे अपराहन तक जेपी सेतु पूर्वी घाट तक जा सकेंगे। उसके बाद आने वाले वाहनों की पार्किंग अटल पथ के पश्चिमी लेन में कराया जाएगा। बाद में व्रती पैदल घाट पर जा सकेंगे।