ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / पटना के सोन नदी में बड़ा हादसा: तीन लोगों की डूबने से दर्दनाक...

पटना के सोन नदी में बड़ा हादसा: तीन लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

07-Oct-2023 11:30 PM

By Mayank Kumar

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सोन नदी में स्नान करने के दौरान तीन लोगों की तक मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। घटना पालीगंज थाना क्षेत्र के महाबलीपुर स्थित सोन नदी की है। जितिया पर्व के मौके पर एक परिवार के लोग नहाने गए थे।


घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।काफी मशक्कत के बाद तीनों शव को सोन नदी से निकाला गया। मृतकों में दो लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं जबकि एक किशोर दूसरे गांव का रहने वाला था। 


मृतकों की पहचान पालीगंज थानाक्षेत्र के महाबलीपुर गांव निवासी लवकुश यादव के बेटे सागर कुमार, परियो गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद के बेटे आनंद कुमार और जामुन साव के बेटे कुश कुमार के रूप में हुई है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को जितिया पर्व के मौके पर तीनों लोग अपने परिवार के संग महबलीपुर सोन नदी में स्नान करने गए हुए थे। पूजा खत्म होने के बाद तीनों लोग सोन नदी में नहाने गए और तेज धार में डूब गए। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।