BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
18-Feb-2023 01:09 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पटना के शाहपुर लोदीपुर गांव स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गयी है. जानकारी के मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए वहां पहुंच गए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार घटना पटना के शाहपुर लोदीपुर गांव स्थित कचरे के गोदाम में आग लगी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी बुलाई गयी हैं. आग से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है. बता दे कि यह गोदाम पटना सिटी के मोगलपुरा नौधाल निवासी जफर अली का था. लगभग एक साल से शाहपुर में वे कचड़ा प्रोसेसिंग के लिए एक बड़ा गोदाम ले रखे थे. गौतालब हो कि इस गोदाम में 12 व्यक्ति काम करते थे. अमूमन इस गोदाम में कचड़ा छटाई का काम दिन में ही होता था.
गोदाम ऑनर जाफर अली जानकारी साझा करते हुए बताया कि रात में इस गोदाम कोई नहीं रहता है. हाल ही में कुछ कर्मियों को इस गोदाम में रात ठहराव के लिए इंतेजामत किया गया है. इसको लेकर राशन सिलेंडर आदि गोदाम में शुक्रवार को ही लाकर रखा गया था. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाडियां लगाई गई लेकिन तबतक भीषण आग ने गोदाम को पूरी तरह जलाकर राख कर चुकी थी.
गोदाम में पहले से रखे एक सिलेंडर, एक जेनरेटर, खाने पीने का सामान के साथ में लगभग 15 लाख रुपए की प्रोसेसिंग किया हुआ कचड़ा जल कर स्वाहा हो चुकी हैं. जबकि इस भयंकर आग ने पूरे गोदाम को जलाकर राख कर दिया है. मौके पर सालिमपुर और खुसरूपुर थाना पहुंच चुकी थी. गौरतलब हो कि यह आग लगने की घटना के दो घंटे बाद दमकल की गाडियां घटना स्थल पर पहुंची थी.