मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
02-Jun-2023 11:44 AM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना के DPS वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में अचानक भीषण आग लग गई.जिस वजह से स्कूल में भारी क्षति हुई है. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, क्योकि रात के समय यह घटना हुई जिस वजह से स्कूल बंद था.
बताया जा रहा है गोपालपुर थाना क्षेत्र कर्णपुरा बैरिया स्थित DPS वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी भयावाह थी कि इसे देख लोगों में दहशत हो गई. इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास जिनका भी घर था वे लोग घर छोड़कर इधर-उधर भागने लगे. कुछ लोग आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना देने में लग गए. तब तक आग के शोले आसमान तक धू-धूकर उठते रहे.
फ़िलहाल अगलगी में कितने का नुकसान हुआ है, इसका पता नहीं चल सका है. इस अगलगी के बाद स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की सूचना देने के लगभग आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तबतक स्कूल में रखा काफी सामान जल कर राख हो चुका था. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि चारों ओर से स्कूल को अपने चपेट में ले लिया था.