ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना के सड़को पर रफ्तार का कहर; ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर,...

पटना के सड़को पर रफ्तार का कहर; ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, तीन की मौत

17-Jan-2022 10:26 AM

By BADAL ROHAN

PATNA : राजधानी के सड़को पर रफ्तार का कहर जारी है। मामला है पटना सिटी अनुमंडल शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 78 पर स्थित "ऐमन बीघा" गांव के पास का, जहाँ रात के अंधेरे में तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे बाइक तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 


इस दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। वही स्थानीय लोगो ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जहाँ सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीनो शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के गौरी पुन्दह गांव निवासी 50 वर्षीय रीता देवी, उनके 25 वर्षीय भतीजा पंकज राउत और 15 वर्षीय पोते सुदामा कुमार के रूप में कीया है। 


जानकारी के अनुसार रीता देवी अपने बेटे (दीपक कुमार) की शादी को लेकर लड़की देखने गौरीचक थानाक्षेत्र के सोहगी गांव गये थे और लड़की देखने के बाद रिश्ता तय कर रीता अपने भतीजे पंकज राउत और पोते सुदामा कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर गौरीचक से वापस अपने गांव फतुहा के गौरी पुन्दह लौट रहै थे। इसी दौरान शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 78 ऐमन बीघा गांव के पास दुर्घटना हुई और एक ही परिवार के तीन लोग काल के गाल में समा गए। फिलहाल पुलिस इस मामले मे आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।