BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
05-Jun-2020 09:37 AM
PATNA : बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना की सड़क पर उतर आए हैं. जी हां बिहार में चुनावी सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है और यही वजह है कि तेजस्वी और शाह के पोस्टरों से राजधानी पट गई है. 7 जून को अमित शाह बीजेपी की तरफ से वर्चुअल रैली करने वाले हैं तो वहीं तेजस्वी यादव गरीब अधिकार दिवस मना रहे हैं. अब दोनों दलों की तरफ से पटना की सड़कों पर पोस्टर लगा दिए गए हैं.
लॉकडाउन के बाद पहली बार बिहार में यह पोस्टर बाहर देखने को मिल रहा है. राजधानी के हड़ताली मोड़ से लेकर बेली रोड वीरचंद पटेल पथ तमाम इलाकों में बीजेपी और आरजेडी की तरफ से पोस्टर बैनर लगाए गए हैं. एक तरफ अमित शाह की बिहार जनसंवाद रैली के पोस्टर हैं तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव के गरीब अधिकार दिवस की शुक्रवार की सुबह जिस तरह दोनों खेमों में अपने अपने नेताओं के पोस्टर लगाए हैं. उसके बाद यह तय हो गया है कि आने वाले दिनों में बिहार के अंदर चुनावी वार और पलटवार और तेज होगा.
7 जून की शाम 4:00 बजे से अमित शाह बिहार जनसंवाद रैली को यूट्यूब फेसबुक और तमाम लोकल चैनल सहित भाजपा के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संबोधित करेंगे. जबकि तेजस्वी यादव की तरफ से गरीब अधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा. तेजस्वी यादव ने गरीब अधिकार दिवस पर अपने पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सुबह के गरीबों मजदूरों से थाली और खाली बर्तन बजाने का आह्वान किया है.