ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना के सब्जीबाग में शरजील के छिपे होने की आशंका, छापेमारी करने पहुंची...

पटना के सब्जीबाग में शरजील के छिपे होने की आशंका, छापेमारी करने पहुंची पुलिस

27-Jan-2020 02:56 PM

PATNA : भड़काऊ भाषण देने वाले जेएनयू के छात्र शरजील इमाम पटना के सब्जीबाग में छिपा हो सकता है। इस आशंका के बाद पुलिस सब्जीबाग में छापेमारी करने पहुंची है। दिल्ली पुलिस ने मिले इनपुट के मुताबिक भी शरजील का लास्ट लोकेशन पटना में ही मिला था।


पहले मिली जानकारी के मुताबिक भाषण के वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई से भाग कर वो जहानाबाद पहुंचा था। हालांकि कल रात छापेमारी हुई तो वो भाग निकला।  पुलिस को शक है कि शरजील इमाम जहानाबाद या पटना में अपने किसी सगे संबंधी के पास छिपा है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शरजील इमाम को शनिवार को जहानाबाद में देखा गया था। शनिवार की देर रात दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में जहानाबाद पहुंची थी। शनिवार की देर रात से लेकर रविवार की सुबह तक जहानाबाद शहर के जाफर गंज, गडरिया खंड समेत कई जगहों पर दिल्ली और जहानाबाद पुलिस ने शरजील की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। जहानाबाद स्टेशन और बस स्टैंड के पास भी उसकी तलाश की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।


पुलिस को शक है कि शऱजील इमाम पटना या जहानाबाद या आस पास के इलाके में अपने किसी संबंधी के घर छिपा हो सकता है। दिल्ली और जहानाबाद की पुलिस ने कल देर रात उसके चचेरे भाई समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया था। लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।