ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Home / news / पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

12-Jan-2024 01:53 PM

By First Bihar

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आगामी 16 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी किया है।


दरअसल, राजधानी पटना समेत पूरा बिहार शीतलहर की चपेट में है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। बढ़ते ठंड के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन का समय बदला था जो नाकाफी साबित हो रहा था। स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में पटना जिला प्रशासन ने आगामी 16 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।


पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान विशेष रूप से सुबह और शाम के समय में जारी है। जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। ऐसे में दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-144 के तहत पटना जिला के सभी निजी और सरकारी स्कूलों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग-8 तक शैक्षणिक गतिविधियों को दिनांक 16.01.2024 तक प्रतिबंध लगाया जाता है।


जिला प्रशासन ने वर्ग 9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पहले के आदेश के अनुरूप सुबह 09.00 से दोपहर 03.30 बजे के बीच सावधानी के साथ संचालित करने का आदेश दिया है। मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन जारी रहेगा। यह आदेश 13 से 16 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।