ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना के सभी स्कूल इस दिन तक रहेंगे बंद, भीषण गर्मी को लेकर...

पटना के सभी स्कूल इस दिन तक रहेंगे बंद, भीषण गर्मी को लेकर DM ने जारी किया नया आदेश

19-Jun-2024 07:40 PM

By First Bihar

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के स्कूलों को लेकर सामने आ रही है। भीषण गर्मी को लेकर पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने स्कूलों को यह आदेश जारी कर दिया है। 


पटना डीएम की कोर्ट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना जिला में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति है। जिसके कारण स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।


ऐसे में पटना जिला के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी स्कूल में उपस्थित रहेंगे। यह आदेश दिनांक 20 जून से लागू होगा और 22 जून तक प्रभावी रहेगा। 

news image